बाइक से दुल्हन को विदा कराकर घर लाता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान सभी को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भी मंगलवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां लॉकडाउन के बीच एक शादी हुई जिसके बाद दूल्हे को मजबूरन बाइक पर बिठाकर ही दुल्हन को विदा कराना पड़ा।
सात फेरे लेने के बाद परिवारवालों ने दुल्हन को विदा कर दिया। दूल्हे को बाइक से दुल्हन को लेकर घर लौटना पड़ा। थाना सिंगाही के ग्राम पंचायत निबोरिया के मजरा प्रेमनगर निवासी राजेश की शादी थाना निघासन के गाव झंडी निवासी राधिका से तय थी।
20 अप्रैल को शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन लॉकडाउन के कारण धूम-धाम से कार्यक्रम नहीं हो पाए। दोनों परिवारों ने सामाजिक दूरी बनाकर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए तय तिथि पर ही शादी का फैसला लिया।
सोमवार को चार बाइकों से बारात लेकर दूल्हा अपने पिता और भाइयों के साथ पहुंचा। रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए और शाम को वह दुल्हन को बाइक से विदा कराकर अपने घर ले गया।