फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब में पड़ा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले मजदूर का शव एक सप्ताह बाद बुधवार को गांव के ही तालाब में पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कस्बे के मोहल्ला बहोर नगला निवासी 42 वर्षीय शिव शंकर पुत्र झाझनलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह 14 जुलाई को अपने परिजनों से मजदूरी करने को कहकर घर से निकले थे, लेकिन शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका।
बुधवार को बहोर नगला के किसान पशुओं का चारा काटने जंगल की ओर गए थे। गांव के कब्रिस्तान के पास बने तालाब में एक ग्रामीण का सड़ा गला शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ गौरव सिंह, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराई। मृतक के बेटे विशाल दिवाकर ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले निकले थे। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां रामकली, पत्नी निर्मला, बेटे विकास , विशाल, बेटी मालती और सावित्री ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जमीन को लेकर चल रहा है विवाद : मृतक की मां रामकली ने बताया कि उनके बेटे शिव शंकर का गांव के ही एक ग्रामीण से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह आए दिन उन्हें व उनके बेटे की हत्या की धमकी देता है।
बेटे विकास ने बताया कि उनकी किसी के साथ गांव में दुश्मनी नहीं थी, लेकिन उनके परिवार के ही कुछ लोग जमीन को लेकर विवाद कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें