फरीदपुर। घरेलू कलह के चलते मजदूर ने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर नहर के किनारे पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम को परिजनों ने फोटो के माध्यम से शव की शिनाख्त कर ली है।
थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी बादशाह (55) घरेलू कलह के चलते गौसगंज नहर के किनारे पेड़ से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम को परिजनों ने फोटो के माध्यम से शव की शिनाख्त की है। मृतक के साले शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र के गांव बेहटा खास निवासी सतपाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई ने घरेलू कारणों से परेशान होकर फंदा लगाई है। उन्होंने कार्रवाई कराने से मना कर दिया। संवाद