फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लैब संचालक शटर गिराकर भागा, नोटिस चस्पा

Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित हो रहीं पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर एक अवैध लैब संचालक मौके से भाग गया। टीम ने लैब पर नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र में लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध पैथोलॉजी लैबों के संचालन की शिकायतें सामने आ रही हैं। अब तक की जांच में इस इलाके में आधा दर्जन से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैब पकड़ी जा चुकी हैं।
सोमवार को नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्षेत्र में औचक निरीक्षण के लिए निकली थी। टीम अचानक जीके पैथोलॉजी पहुंची, तो लैब का मुख्य शटर गिरा मिला। माना जा रहा है कि टीम के आने की भनक संचालक को पहले ही लग गई थी, जिससे वह समय रहते दुकान बंद कर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

लैब बंद मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। छानबीन और स्थानीय लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर नियमित रूप से मरीजों की जांच की बात सामने आई। मामला संदिग्ध पाए जाने पर नोडल अधिकारी के निर्देश पर टीम ने बंद शटर पर ही नोटिस चस्पा कर दिया।
नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि अवैध पैथोलॉजी की शिकायत पर टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई से बचने के लिए संचालक लैब बंद कर भाग गया। नोटिस जारी कर संचालक से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें