फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजेंद्र नगर में बदली जा रही जर्जर सीवर लाइन

Tue, 02 Jun 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाकों में शामिल इंद्रानगर (राजेंद्र नगर) के निवासियों को जल्द ही सीवर चोक होने की वजह से होने वाले जलभराव की समस्या से स्थायी मुक्ति मिलने वाली है। यहां दशकों पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवर लाइन को बदलने का काम तेजी के साथ चल रहा है। इस पूरी कवायद पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दावा है कि काम पूरा होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड 23 में शामिल इंद्रानगर में लंबे समय से सीवर लाइन को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। लाइन पुरानी और संकरी होने के कारण यह अक्सर चोक हो जाती थी। गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता। घरों के आगे भरे बदबूदार पानी की वजह से स्थानीय लोग परेशान रहते थे।
क्षेत्रीय पार्षद सतीश कातिब मम्मा से भी शिकायत की गई। इसके बाद सीवर लाइन बदलने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई गई। काम भी शुरू हो चुका है। सोमवार को राजेंद्र नगर के ए-ब्लाॅक में नई पाइप लाइन डालने का काम किया गया।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत अब पुरानी और कम क्षमता वाली चार इंच की पाइपलाइन को हटाकर उसकी जगह 10 इंच की चौड़ी सीवर लाइन डाली जा रही है। इस नई सीवर व्यवस्था के सुचारू होने से राजेंद्र नगर वार्ड की करीब 25 हजार की आबादी को सीधा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें