बरेली। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का आगाज हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबले में केवीएस क्रिकेट एकेडमी सीतापुर ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
मैच में राजश्री एकेडमी ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 32.2 ओवर में 130 रन बनाए। विनीत गुप्ता ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। केवीएस एकेडमी के प्रवीण शुक्ला, कामरान, आरिफ व धनंजय सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए।
केवीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवरों में पांच विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आशुतोष ने 27 और प्रिंस कुमार ने 23 रन बनाए। राजश्री की ओर से तन्मय आनंद ने तीन विकेट झटके। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सीरीज के आगाज पर सभी को बधाई दी। मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बंसल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं होती रहनी चाहिए। संवाद