फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की कंपनी बनाएगी कुतुबखाना ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। रविवार को टेंडर खुलने के बाद यह काम हैदराबाद की कंपनी को दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही कार्यदायी संस्था पुल का निर्माण शुरू कर देगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि कुतुबखाना पुल करीब 1377 मीटर लंबा होगा और उसके निर्माण पर कुल 118 करोड़ रुपये खर्च होगा। इसमें पुल के निर्माण पर करीब 76 करोड़ रुपये खर्च होंगे और बाकी रकम बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने और सीवर लाइन बनाने पर खर्च की जाएगी। पानी की लाइनों को भी शिफ्ट करने के साथ नए नाले का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम ने पिछले दिनों पुल के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए थे।
रविवार को टेंडरों की जांच के बाद हैदराबाद की मनतेना इंफ्र ा सॉल्यूशन कंपनी को चुना गया है। बाजार वाले हिस्से में पुल के पिलर यू आकार में बनाए जाएंगे ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। बता दें कि कुतुबखाना पुल के निर्माण का व्यापारी शुरू से विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों व्यापारियों ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें