फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 करोड़ के नाले से कुर्मांचल नगर को मिलेगी जलभराव से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम 14 करोड़ रुपये की लागत से कुर्मांचल नगर, सौ फुटा रोड, मुंशीनगर, बड़ी विहार, वीरसावरकर नगर, जागेश्वर धाम में नाले का निर्माण कराएगा। लोगों का लंबा इंतजार खत्म होगा। जनवरी के अंत तक टेंडर निकाले जाएंगे। अगर कोई अड़चन न पड़ी तो फरवरी के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम निधि से नाला निर्माण कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

कुर्मांचलनगर, सौ फुटा रोड, मुंशीनगर, बड़ी विहार, वीरसावरकरनगर, जागेश्वर धाम के लोगों के घर में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। बीते साल तमाम लोग सड़क पर उतर आए थे। धरना-प्रदर्शन होने पर तत्कालीन नगर आयुक्त मौके पर गई थीं। पार्षद ने मुद्दा उठाया तो महापौर भी पहुंचे। जनता की दिक्कत पर जल निगम की निर्माण शाखा और नगर निगम के अभियंताओं ने सर्वे किया। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद एस्टीमेट बना। महापौर उमेश गौतम ने बताया कि इस पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम निधि से नाला बनेगा। एक लाख से अधिक लोगो को फायदा मिलेगा। इसके अलावा पंद्रहवें वित्त आयोग से 60 करोड़ रुपये तक के कार्यों के लिए सोमवार को प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें