पीडब्लूडी ने अपने हिस्से का काम पूरा किया, रेलवे अफसरों ने कहा- एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा काम
बरेेली। पीडब्लूडी ने कुदेशिया पुल पर उतार और चढ़ाव के गड्ढे तो भर दिए हैं मगर रेलवे लाइन के ऊपर का मुख्य हिस्सा छोड़ दिया है। यहां सड़क टूटी होने से कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। पीडब्ल्यूडी के अफसरों का कहना है कि पटरी के ऊपर का काम रेलवे को करना है। वहीं, रेलवे का कहना है कि काम एक सप्ताह में शुरू करा दिया जाएगा।
कुदेशिया ओवरब्रिज पर पैचवर्क का कुछ काम कराया जा चुका है। पुल के उतार और चढ़ाव पर तो पैचवर्क हो गया लेकिन पुल के बीच के हिस्से को बिना पैचवर्क किए ही छोड़ दिया गया है। इस हिस्से के गड्ढे भरने के लिये पीडब्ल्यूडी रेलवे को जिम्मेदार बता रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि रेलवे पटरी के ऊपर हिस्से की मरम्मत की जिम्मेदारी रेलवे की है। अधिशासी अभियंता पीके बांगड़ी ने कहा कि ओवरब्रिज पर अपने हिस्से के गड्ढे पीडब्ल्यूडी भर चुका है। आगे का काम रेलवे का है। इज्जतनगर रेलवे मंडल के पीआरओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।