फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी लगने के बाद दूल्हे राजा लग गए लाइन में

Fri, 11 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
King took the bride in line after being turmeric - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
शादी वाले घर में 50 हजार की जरूरत पड़ी तो होने वाला दूल्हा हल्दी की रस्म के बाद सीधे डाकघर पहुंच गया। हल्दी से रंगे पुते कपड़ों में वह स्टाफ से बहुत देर तक खाते से 50 हजार निकालने की मनुहार करता रहा लेकिन रुपये नहीं निकले। भीड़ में बैंक से भी रुपये नहीं बदल पाए। 
विज्ञापन

नकटिया मोहनपुर निवासी दिनेश कुमार के बेटे राहुल कुमार की शादी विशारतगंज की रेनू से तय हुई। शाम को बारात जानी है।  बृहस्पतिवार को हल्दी की रस्म थी। बैंड वालों और बारात की गाड़ियों का किराया देने 50 हजार रुपये की जरूरत पड़ी। चिंता में डूबे राहुल हल्दी की रस्म के बाद डाकघर पहुंच गये। बोले- 22 हजार में बैंड तय है। द्वारचार से पहले पैसा देना है। हलवाई और बस वालों का किराया भी देना है। बैंक में भीड़ की वजह से रुपये नहीं बदले। पड़ोसी और रिश्तेदारों से उधार मांगे हैं। ईश्वर ही जाने, कैसे इज्जत बचेगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें