फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अपहरण की सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालगढ़ से गुवाहाटी जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस में अपहरण की सूचना पर बृहस्पतिवार को जंक्शन पर हड़कंप मच गया। 17 वर्षीय किशोर का अपहरण कर ट्रेन से उसे ले जाने की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने जंक्शन पर ट्रेन को अतिरिक्त समय तक रोक कर जांच पड़ताल की। बाद में मामला अपहरण का नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी उपनिरीक्षक टीकम सिंह के मुताबिक, दोपहर के समय मुरादाबाद जीआरपी पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने निर्देश देते हुए बताया कि भटिंडा के थाना गोलडिग्गी बल्लुआना के रहने वाले 17 वर्षीय जैसनप्रीत पुत्र प्रीत सिंह को अपहरण कर ले जाया जा रहा है। उन्होंने ट्रेन चेक करने के निर्देश देने के साथ किशोर का आधार कार्ड और फोटो भी भेजा। फोटो और पहचान पत्र के आधार पर ट्रेन को दोपहर 1.30 बजे जंक्शन पर रोक कर जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच एस-6 में वेंडर गोपाल और संतोष को किशोर बैठा दिखा।
कोच की जांच कर रहे जीआरपी के उपनिरीक्षक अहमद पाशा को सूचना देकर दोनों वेंडरों ने फोटो के आधार पर किशोर की पहचान कराई। पहचान के बाद जीआरपी ने किशोर को ट्रेन से नीचे उतारा। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया परिवार को बिना बताए वह अपने दोस्त से मिलने के लिए वह हाजीपुर जा रहा था। ट्रेन में बैठने के दौरान फोन स्विच ऑफ हो गया। इस बीच संपर्क न होने पर परिजनों ने अपहरण की सूचना दे दी। उपनिरीक्षक ने बताया कि किशोर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है परिवार वाले किशोर को लेने के रवाना भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें