फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मथुरा में हनुमाननगर, नौह झील बांगर निवासी दिनेश कुमार, उसके पिता पप्पू, मां बीना, भाई गौरव और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ एक युवती ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि अपहरण के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र निवासी युवती की ओर से यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। रिपोर्ट में युवती ने कहा है कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसका परिवार राजस्थान में काम करने गया था। वहां भिवाड़ी, अलवर में दिनेश और युवती का परिवार एक ही मकान में किराये पर रहता था। आरोप है कि दिनेश अक्सर युवती से छेड़छाड़ करता था। एक जून, 2020 को जब युवती परिवार वालों के साथ काम पर जाने को निकली तो दिनेश और उसके तीन-चार साथी कार से उसका अपहरण कर ले गए। सभी ने एक कमरे में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।
मथुरा में की धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश
युवती का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे दिनेश के पैतृक गांव मथुरा में हनुमाननगर, नौह झील बांगर ले जाया गया गया। वहां दिनेश के पिता पप्पू, मां बीना, भाई गौरव उसे एक मंदिर में ले गए और जबरन पूजा और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। कहा, अगर वह धर्म परिवर्तन कर लेगी तो उन्हें एक हिंदूवादी संगठन से पांच लाख रुपये मिल जाएंगे। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उससे मारपीट की गई और फिर वापस भिवाड़ी ले गए। वहां रखकर उससे दुष्कर्म करते रहे। एक दिन उसे घर में रखा मोबाइल मिल गया तो अपने माता-पिता को सूचना देकर वह वहां से निकल भागी। इस पर दिनेश ने फोन करके पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी, मगर उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें