फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल खत्म हो रहा खरमास: 16 जनवरी से गूंजने लगेगी शहनाई, 26 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त

Sun, 14 Jan 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

16 जनवरी से विवाह, मुंडन, नामकरण, भूमि पूजन आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। पौष के महीने की समाप्ति के बाद वैवाहिक कार्यक्रम होने लगेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक माह से चल रहा खरमास 15 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी से शहनाई गूंजने लगेगी और सभी शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। बरेली के ज्योतिषाचार्य कृष्ण के. शर्मा के अनुसार 15 जनवरी को दोपहर 3:27 मिनट पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होते ही खरमास समाप्त हो जाएगा। 

विज्ञापन


16 जनवरी से विवाह, मुंडन, नामकरण, भूमि पूजन आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। पौष के महीने की समाप्ति के बाद वैवाहिक कार्यक्रम होने लगेंगे। शादी-विवाह में सबसे खास महत्व शुभ मुहूर्त का होता है। बिना शुभ मुहूर्त के शादी विवाह करना अमंगल माना जाता है। गुरु अस्त होने के कारण इस साल वैशाख के महीने में लग्न यानी शुभ मुहूर्त की कमी है।

26 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से विवाह मुहूर्त शुरू होगा। 26 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त रहेंगे। इसके अलावा मई और जून के महीने में कोई भी विवाह मुहूर्त शुभ नहीं है। जुलाई माह में फिर से विवाह मुहूर्त निकलेंगे और बैंड-बाजे बजेंगे। 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चिर निद्रा में पाताल लोक के राजा बली के यहां विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी के एक दिन पूर्व तक कोई भी विवाह या मांगलिक कार्यक्रम नहीं होगा। 12 नवंबर, 2024 को देवउठनी एकादशी पर फिर से विवाह मुहूर्त और मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे और 15 दिसंबर तक लगातार चलेंगे। इस तरह 16 दिसंबर से एक बार फिर विवाह मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें