फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 99.76 करोड़ से बनेगा खमरिया बांध, मीरगंज और बहेड़ी के 150 गांवों को सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

विज्ञापन
फोटो जर्सी पहने बेदराम गंगवार जवाहरकाट पहने फोटो सतीश चन्द्र गंगवार ग्राम प्रधान बस ई
विज्ञापन
दुनका/मीरगंज। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद किसानों की मेहनत रंग लाई। अब 99.76 करोड़ की लागत से पश्चिमी बहगुल नदी पर खमरिया में पक्का बांध बनेगा। इससे बहेड़ी और मीरगंज के 150 गांवों को नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। अब विभाग को राशि मिलने का इंतजार है। इसके बाद टेंडर देकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंग्रेजी शासनकाल में सन 1926 में फसलों की सिंचाई के लिए खमरिया में पश्चिमी बहगुल नदी पर बांध बनाया गया था। कुछ सालों के बाद नदी में अधिक बाढ़ आने के बाद बांध बह गया था। इसके बाद सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कच्चा बांध बनाकर सिंचाई के लिए पानी नहरों के माध्यम से दिया जाता था। यह सिलसिला सन 1990 तक चला। इसके बाद सरकार ने कच्चा बांध बनाना बंद कर दिया। इससे लोगों को सिंचाई में काफी परेशानी होती थी। वर्ष 2016 से किसान नेता एवं पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने किसान कल्याण समिति का गठन कर अपने खर्चे से प्रतिवर्ष बांध बनाना शुरू कर दिया। शासन स्तर तक पक्का बांध बनाने की पैरवी की और धरना-प्रदर्शन भी किया। इसके बाद शासन स्तर से डीएम एवं कमिश्नर आदि ने दौरा कर जांच की और अपनी रिपोर्ट भेजी, जिस पर विभाग के द्वारा बांध का नक्शा आदि बनाया गया। संवाद

शीघ्र ही टेंडर निकालकर काम शुरू कराया जाएगा : अधिशासी अभियंता


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि पिछले साल 17 दिसंबर को प्रस्ताव बनाकर लखनऊ शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिस पर निदेशालय ने अनुमोदित कर दिया है। बांध निर्माण के लिए 99,76 करोड़ रुपये स्वीकृति किया है। शीघ्र ही टेंडर निकालकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


किसानों में उत्साह
कनकपुरी के वेदप्रकाश, ढकिया ठाकुरान के पूर्व प्रधान कृष्ण पाल सिंह, बसई प्रधान सतीशचंद्र गंगवार, बेदराम गंगवार ने बताया कि यह कदम सराहनीय है। इससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। किसानों का समय बचेगा। सिंचाई में लगने वाली लागत में कमी आएगी।

फोटो जर्सी पहने बेदराम गंगवार जवाहरकाट पहने फोटो सतीश चन्द्र गंगवार ग्राम प्रधान बस ई

फोटो जर्सी पहने बेदराम गंगवार जवाहरकाट पहने फोटो सतीश चन्द्र गंगवार ग्राम प्रधान बस ई

फोटो जर्सी पहने बेदराम गंगवार जवाहरकाट पहने फोटो सतीश चन्द्र गंगवार ग्राम प्रधान बस ई

फोटो जर्सी पहने बेदराम गंगवार जवाहरकाट पहने फोटो सतीश चन्द्र गंगवार ग्राम प्रधान बस ई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें