नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमा हटाओ अभियान।
कई दिनों से डटे थे अतिक्रमणकारी, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
फरीदपुर। नगर पालिका के अधिकारियों ने कस्बे में बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके अंतर्गत फुटपाथ पर बने दुकानों को हटा दिया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को सड़क से होकर गुजरना होता था। कभी-कभार जाम लगने पर उनकी बहस अतिक्रमणकारियों से हो जाती थी। इससे परेशान लोगों ने नगर पालिका और संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की थी। बुधवार को शिकायत मिली कि दुकानदारों ने फिर से फुटपाथ पर दुकान लगा रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारीयों ने नगर के मेन रोड पर फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया। नगर पालिका ने उनका सामान भी जब्त किया। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद