बरेली में बहेड़ी स्थित केसर चीनी मिल की जमीन आखिरकार नीलाम हो गई। चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित जमीन 41 करोड़ पांच लाख रुपये में बिकी है। इससे किसानों को जल्द ही बकाया भुगतान मिलने की उम्मीद है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के बहेड़ी की केसर चीनी मिल की मुड़िया मुकर्रमपुर स्थित जमीन 41 करोड़ पांच लाख रुपये में बिक गई। एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने यह जमीन खरीदी है। जमीन की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को तहसील परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन
नीलामी में खरीदारों ने अपने मांग ड्राफ्ट जमा कर बोली में भाग लिया। बोली के अंतिम दौर में एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर बरेली ने सर्वाधिक 41 करोड़ पांच लाख रुपये की बोली लगाई। इससे अन्य बोली लगाने वाले पीछे हट गए। एसडीएम गोपाल शर्मा ने एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर बरेली की बोली के बाद भी अन्य खरीदारों को ऊपर बोली लगाने का मौका दिया। हालांकि, कोई भी इससे अधिक बोली लगाने के लिए आगे नहीं आया। इस पर एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर को 41 करोड़ पांच लाख रुपये में जमीन बेच दी गई।
किसानों को भुगतान की उम्मीद
केसर चीनी मिल पर गन्ना किसानों के 110 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस जमीन की नीलामी से किसानों को जल्द भुगतान मिलने की उम्मीद है। नीलामी प्रक्रिया में नीलाम अधिकारी तहसीलदार वीरपाल सिंह, एडीएम पिता एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह मौजूद थे। केसर चीनी मिल के अधिकारी और विभिन्न गन्ना किसान संगठनों के पदाधिकारी भी इस दौरान उपस्थित थे।