फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली के आईपीएस बेटे मोहित अग्रवाल ने फिर बढ़ाया मान, आईआईएम मुंबई ने किया सम्मानित

Tue, 17 Nov 2026 02:49 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को आईआईएम मुंबई ने पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें जनसेवा, व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए दिया गया। मोहित अग्रवाल बरेली के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
आईआईएम मुंबई की ओर से आईपीएस मोहित अग्रवाल को किया गया सम्मानित। - फोटो : स्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पुलिस आयुक्त व बरेली जिले से जुड़ाव रखने वाले यूपी कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल ने फिर परिवार व जिले का मान बढ़ाया है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) मुंबई की ओर से संस्थान में आयोजित समारोह में उनको जनसेवा, उत्कृष्ट व्यावसायिक दक्षता और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


मोहित मूल रूप से बरेली के साहूकारा मोहल्ले के निवासी हैं। उनके पिता कृष्ण मोहन अग्रवाल फरीदपुर के इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक थे तो परिवार भी फरीदपुर जाकर बस गया था। वहीं मोहित की प्रारंभिक पढ़ाई हुई, बाद में शहर के ग्रीन पार्क में परिवार ने घर बना लिया। तीन दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने जन सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण के प्रति समर्पण दिखाया है।

मोहित अग्रवाल ने वर्ष 2023-2024 के दौरान उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के प्रमुख के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। कानपुर परिक्षेत्र के आईजी के रूप में उन्होंने ऑपरेशन मासूम का नेतृत्व कर 23 बच्चों को मुक्त कराया। उन्हें राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पुलिस पदक भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें