फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर फाइल्स: दरगाह आला हजरत से उठी फिल्म कश्मीर फाइल्स पर रोक की मांग 

Tue, 22 Mar 2022 01:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली 

सार

दरगाह परिवार के लोग सांसद संतोष गंगवार और विधायक डॉ. अरुण से मिले। 
 
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरगाह आला हजरत परिवार की ओर से फिल्म कश्मीर फाइल्स पर रोक लगाने की मांग उठी है। सोमवार को दरगाह से जुड़े लोग इस संबंध में सांसद संतोष गंगवार और शहर विधायक डॉ. अरुण से मिले। उन्होंने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक के विवादित बयान पर भी एतराज जताया। 

विज्ञापन


आला हजरत परिवार से मौलाना तौसीफ रजा खां के दामाद सय्यद आमिर मियां और उनके भाई सय्यद नाजिम मियां कुछ लोगों के साथ पहले सांसद संतोष गंगवार और फिर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स देश के हालात को प्रभावित कर रही है। 

उन्होंने बरेली में अमनो अमान बनाए रखने के लिए कश्मीर फाइल्स पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने इस फिल्म के संदर्भ एक डॉक्टर की ओर से मुसलमानों पर की गई टिप्पणी का भी जिक्र किया। कहा, ऐसी विवादित टिप्पणियों से दूसरे लोगों को रोका जाना चाहिए वर्ना इस तरह के बयान माहौल को खराब करेंगे। इस दौरान उनके साथ मोहसिन अख्तर, सय्यद सद्दाम हुसैन, बिलाल खां, मोहम्मद कैफ आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें