फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी कांवड़: 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ गंगाजल लेकर निकले कांवड़िये, 15 अगस्त को करेंगे जलाभिषेक

Tue, 13 Aug 2024 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सावन माह में भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िये देशभक्ति से भी सराबोर नजर आ रहे हैं। बदायूं के कछला घाट पर मंगलवार को कांवड़ियों का जत्था 101 फीट लंबा तिरंगा लेकर पहुंचे। ये कांवड़िये यहां से गंगाजल लेकर शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। 
विज्ञापन
तिरंगा लेकर निकले कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सावन के अंतिम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के कछला घाट पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार दोपहर शाहजहांपुर जिले के मदनापुर क्षेत्र के कांवड़िये देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर कछला घाट पर पहुंचे। 101 फीट लंबे तिरंगे के साथ उन्होंने कछला घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की तो देखने वालों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन


मदनापुर के गांव फीलनगर निवासी कांवड़ियों की टोली में शामिल गौरव सक्सेना, मुन्नालाल और विनोद राठौर आदि भोले की भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। 21 सदस्यीय टोली गंगाघाट पर पहुंची तो सभी ने एक साथ आस्था की डुबकी लगाई। 



कांवड़ियों ने बताया कि उन्होंने 15 अगस्त को मदनापुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने का निर्णय लिया है। मंदिर तक वह पैदल ही पहुंचेंगे। तिरंगा कांवड़ यात्रा रास्ते में लोगों का आकर्षण भी बनी। इसके अलावा बरेली और पीलीभीत के कांवड़ियों ने भी गंगाघाट से यात्रा शुरू की। वह शुक्रवार को शिवतेरस पर जलाभिषेक करेंगे। कलाकारों संग थिरकते हुए निकले कांवड़ियों का रास्ते में स्वागत भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्ल पक्ष की शिवतेरस पर उमड़ेंगे कांवड़िये
सावन के महीने में चल रहे शुक्ल पक्ष में जलाभिषेक करने का खास महत्व शास्त्रों में बताया गया है। ऐसे में शुक्ल पक्ष की शिवतेरस पर जलाभिषेक करने से भी शिवभक्त चूकना नहीं चाहते। आचार्य प्रवीण महाराज ने बताया कि शिवतेरस शुक्रवार को है। चूंकि, रक्षाबंधन सावन के अंतिम सोमवार को है इसलिए त्योहार की वजह से अधिकतर कांवड़िये शिवतेरस पर ही जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार से गंगाघाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें