फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: तिलियापुर गांव में कड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, 15 खुराफातियों को नोटिस, फोर्स तैनात

Sun, 13 Aug 2023 06:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

तिलियापुर गांव के 15 खुराफातियों को नोटिस दिया गया है। फोर्स ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। कांवड़िये रविवार को गांव से कछला जल भरने जाएंगे।
विज्ञापन
तिलियागांव में पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज के तिलियापुर गांव में कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर चल रहे तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव के 15 खुराफातियों को नोटिस दिया गया है। फोर्स ने रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। कांवड़िये रविवार को गांव से कछला जल भरने जाएंगे।

विज्ञापन


तिलियापुर गांव में कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनातनी हो गई थी। दो दिन दोनों समुदायों के लोगों के बीच थाने में लगातार पंचायत हुई। इसके बाद रूट तय कर दिए गए थे। कांवड़ यात्रा तय रूट से ही निकलेगी। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: जोगी नवादा-चक महमूद में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं, दोनों इलाकों में सुरक्षा बढ़ी; फोर्स तैनात
विज्ञापन


एक समुदाय के कुछ लोग कांवड़ियों के निकलने को लेकर विरोध कर रहे थे। पुलिस ने एहतिहात के तौर पर गांव के ही जावेद, ओवैस खान, नूरुद्दीन, इकरार खां, पप्पू उर्फ इसराइल, इंतखाब खान, फिरोज खां, सलीम खान, भूरा खां, नजरुउद्दीन, जफरुद्दीन, हनीफ, भूरा व रोशनी खान को नोटिस जारी कर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।

शनिवार को सीओ टू राजकुमार मिश्रा के साथ ही पुलिस, पीएसी और आरएएफ ने कांवड़ रूट का निरीक्षण कर रूट मार्च किया। गांव में छतों पर घूमकर पत्थर देखे गए।

विज्ञापन

इस रूट से निकलेगी कांवड़ यात्रा

तय हुआ है कि कांवड़ यात्रा जाटवों के चौराहे से निकलेगी और होली चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद यूनियन बैंक के पास वाहन खड़े कर ब्रह्मदेव स्थल तक पैदल जाएंगे। यहां से वापस गाड़ियों पर लौटने के बाद यात्रा कछला रवाना हो जाएगी। सोमवार को यात्रा वापस अलखनाथ मंदिर पहुंचकर जल चढ़ाएगी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोई खुराफात न हो इसे लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई है। दोनों पक्ष के संभ्रांत लोग पुलिस प्रशासन का व्यवस्था बनाने में सहयोग दे रहे हैं। खुराफातियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें