फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जोगी नवादा में निकलेगी कांवड़ यात्रा और बारावफात जुलूस भी, दूर हुए सारे शिकवे-गिले... गले मिले लोग

Sat, 05 Jul 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली के जोगी नवादा में इस बार कांवड़ यात्रा भी निकलेगी और सितंबर में बारावफात जुलूस भी। पुलिस अफसरों की कवायद रंग लाई है। सारे शिकवे-गिले मिटे तो दोनों समुदाय के लोग एकमत हो गए हैं। एक-दूसरे को माला पहनाई और गले मिले।  
विज्ञापन
दो समुदाय के लोग हुए एकमत, एक-दूसरे को माला पहनाकर गले मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पिछले साल दो बार बवाल से जूझे और तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के ट्रांसफर की वजह बने जोगी नवादा में इस बार अमन की बयार बहाने की कोशिश परवान चढ़ रही है। शुक्रवार आधी रात तक जोगी नवादा चौकी पर 19वीं बैठक में दोनों समुदाय के लोग जोगी नवादा में सावन में कांवड़ और सितंबर में निकलने वाले बारावफात के जुलूस निकालने पर एकमत हो गए। इसके बाद एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाई गई।

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र का जोगी नवादा इलाका मिश्रित आबादी का इलाका है। पिछली साल यहां दो समुदाय के लोग पहले बारावफात में और फिर कांवड़ जुलूस में आमने सामने आ गए थे। इस दौरान दो बार बवाल हुआ। नतीजा ये हुआ कि तत्कालीन बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह समेत काफी स्टाफ को निलंबन झेलना पड़ा, वहीं एसएसपी का तबादला कर दिया गया।  

यह भी पढ़ें- UP News: इस शहर में महंगी होगी जमीन, 20 प्रतिशत तक बढ़ेगा डीएम सर्किल रेट, जानें कब से होगा प्रभावी
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ तृतीय को लगाया, सबसे पहले पेड़ कटवाया 
प्रभाकर चौधरी के बाद जिले में तैनात किए गए एसएसपी अनुराग आर्य लंबे समय से लोगों के दिलों की दूरी कम करने में लगे थे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाल अमित पांडेय को लगाकर पीपल के पेड़ की वह डाल कटवाई, जिसकी वजह से मौर्य गली में हर साल खोदाई करके ताजिये निकाले जाते थे। फिर एसएसपी ने सीओ प्रथम रहे पंकज श्रीवास्तव को सीओ तृतीय बनाकर माहौल बेहतर करने की जिम्मेदारी सौंपी। 

दोनों पक्षों के अहातों में हो रही थीं बैठकें, नेताओं को रखा दूर 
सीओ पंकज ने कभी एक पक्ष के अहाते में तो कभी दूसरे पक्ष के मोहल्ले में जाकर कुल 18 बैठक कीं। शुक्रवार शाम से चौकी पर शुरू हुई अंतिम दौर की वार्ता में दोनों पक्षों के स्थानीय लोगों ने शिरकत की। यहां एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा भी शाम से डटे रहे। रात में एसपी सिटी मानुष पारीक व सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बैठक का समापन किया तो दोनों पक्षों के लोग एकदूसरे से गले मिले। फिर गिले शिकवे दूर किए। दोनों पक्ष के नेताओं को बैठक से दूर रखा गया। 
विज्ञापन

मौलाना तौकीर बोले- दबाव न बनाएं अधिकारी
जोगी नवादा प्रकरण के पटाक्षेप के बाद रात करीब बारह बजे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अल्पसंख्यकों पर दबाव बनाकर नई परंपरा डालने का प्रयास कर रहे हैं। अगर बिना सहमति के कोई फैसला लिया गया तो कोर्ट का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें