फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जूस विक्रेता को पीटकर 2200 रुपये व फोन लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। थाना क्षेत्र के म्यूडी मोड़ पर कार सवार सशस्त्र बदमाशों ने जूस विक्रेता से 2200 रुपये व फोन की लूटपाट की। विरोध पर पीड़ित को पीटकर आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश करती रही, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। मामले की तहरीर थाने में दी गई।
विज्ञापन


ग्राम गूंगा निवासी छंगे लाल ने बताया कि वह जेल गेट पर जूस का ठेला लगाता है। बुधवार रात जूस का ठेला लेकर अपने गांव गूंगा वापस आ रहा था। उसी समय रात नौ बजे ग्राम म्यूडी चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे कार सवार सशस्त्र आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उसके पास से 2200 रुपये नकद व एक मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर डंडों से पीटकर भाग गए।
जाते समय आरोपियों ने उनके गांव में धनी लोगों के बारे में जानकारी की। इस बीच पीड़ित के शोर पर कई गांवों के लोग आ गए। सीओ संदीप सिंह ने शीघ्र बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें