फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी न बेचें जावेद, बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं करेगा स्कूल

सार

स्कूल की प्रिंसिपल ने डीआईओएस को पत्र लिखकर किया आश्वस्त
 
विज्ञापन
kidney - फोटो : pixa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। चित्रकार एमए जावेद अंसारी को बच्चों की फीस भरने के लिए किडनी बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूल प्रबंधन की ओर से डीआईओएस को पत्र लिखकर आश्वस्त किया गया है कि उसकी ओर से जावेद को पूरा सहयोग किया जाएगा और उनके दोनों बच्चों की ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना के दौर में तंगी के हालात से गुजर रहे जावेद ने जिंगल वेल्स स्कूल में पढ़ रहे अपने दो बच्चों की फीस भरने के लिए डीएम से किडनी बेचने की अनुमति मांगी थी। सोमवार को स्कूल की प्रिंसिपल मीना भाकुनी ने डीआईओएस को पत्र भेजकर डीआईओएस को बताया कि जावेद के दोनों बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं की गई है। उनकी ऑनलाइन क्लास जारी है। जावेद के बच्चे स्कूल में कई सालों से पढ़ रहे हैं। कुछ सालों से उनके बच्चों की फीस अक्सर देर से जमा हो रही है। इस सत्र की फीस भी जमा नहीं है। इसके बाद भी स्कूल उनकी पूरी मदद कर रहा है। आगे भी फीस की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें