फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जन आरोग्य मेला... कहीं स्वास्थ्य केंद्र बंद तो कहीं नहीं बने आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में इलाज के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कहीं स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे तो कहीं जांच के उपकरणों का अभाव रहा। कई केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड नहीं बने।
विज्ञापन

रविवार को शेरगढ़ सीएचसी के अधीन दुनका न्यू पीएचसी पर ताला लगा रहा। इलाज के लिए पहुंचे मरीज केंद्र बंद देखकर मायूस लौट गए। बुखार, सर्दी और पेट संबंधी विकारों से ग्रसित लोग मायूस हुए। वह व्यवस्था को कोसते नजर आए। कुछ ने शिकायत करने के लिए शेरगढ़ सीएचसी प्रभारी को कॉल करने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद जा रहा था। गांव आनंदपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुला था।फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ मिले। दोपहर एक बजे तक 50 मरीजों का इलाज किया गया।
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला परिसर आयोजित मेले में 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी डाॅ. विकास यादव ने बताया कि बुखार के नौ मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार से पीड़ित रहे। बहेड़ी क्षेत्र के मुड़िया नवीबक्स, मुड़िया जागीर, रिछा पीएचसी पर पात्रों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए गए। चिकित्साधिकारियों का कहना था कि कार्ड बनाने के लिए टीम ही नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन


अगर किसी स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला नहीं लगा या जरूरी सेवाएं मरीजों को नहीं दी गईं तो संबंधित चिकित्साधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा। केंद्र बंद होने और आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जाने की भी जांच कराएंगे। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें