फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: झारखंड की जमीला खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में ज्योति बनकर प्रकाश से की शादी

Tue, 18 Aug 2026 02:38 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

झारखंड के बोकारो की तलाकशुदा जमीला खातून ने बरेली में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम ज्योति रख लिया। उन्होंने अपने प्रेमी प्रकाश से अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह किया। आचार्य केके शंखधार ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। 
विज्ञापन
जमीला खातून ने धर्म बदलकर की शादी - फोटो : आचार्य केके शंखधार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बोकारो की रहने वाली तलाकशुदा जमीला खातून को बरेली में नई पहचान मिली है। यहां वह धर्म परिवर्तन कर पहले जमीला से ज्योति बनीं और फिर प्रेमी प्रकाश से शादी रचा ली। शहर के अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने प्रेमी युगल का विवाह कराया और नव दंपती को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


जमीला ने केके शंखधार को बताया कि उनके पिता का नाम आबिद अंसारी है। वह बचपन से ही भगवान शिव की पूजा परिजनों से छिपकर करती थीं। परिवार ने उसका निकाह करा दिया। बुरका व पर्दे में उनका दम घुटता था। शौहर से इसी बात पर अनबन होती थी। इसके बाद शौहर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। 

यह भी पढ़ें- बदायूं में भीषण हादसा: एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, गर्भवती समेत चार घायल
 

हजारीबाग का रहने वाला है प्रेमी 
तलाक के बाद जमीला कुछ समय मायके में रहीं। फिर हजारीबाग जिले के निवासी प्रकाश रविदास के साथ उनका प्रेम-संबंध हो गया। दोनों ने हिंदू परंपरा के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया। किसी से अगस्त्य मुनि आश्रम के बारे में जानकारी मिली और दोनों शादी करने के लिए बरेली चले आए। 
विज्ञापन

आचार्य केके शंखधार ने बताया कि पहले जमीला खातून का धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका नया नाम ज्योति देवी रखा गया है। फिर ज्योति और प्रकाश का विवाह संपन्न कराया गया। आचार्य ने बताया कि दोनों ही बालिग हैं। विवाह के बाद प्रकाश के साथ ज्योति अपनी ससुराल चली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें