फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शाम होते ही लग जाता है कई किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बरेली-सीतापुर फोरलेन पर फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी का धंसा पुल और हुलासनगरा क्रॉसिंग के कई घंटे बंद रहने से इस रोड पर निकलने वालों को कड़ा इम्तहान देना पड़ रहा है। शनिवार शाम भी करीब साढ़े पांच बजे के बाद कई घंटे तक फाटक बंद रहा तो दोनों तरफ करीब चार किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। रात करीब पौने आठ बजे फाटक खुलने के बाद पहले गाड़ी निकालने की होड़ की वजह से जाम नहीं खुल पाया। देर रात तक हजारों गाड़ियां जाम में फंसी हुई थीं।
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर हाईवे गड्ढों और जगह-जगह सड़क दरकने से पहले से बदहाल है। हाल ही में फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी का पुल धंसने के बाद ट्रैफिक वनवे होने से हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर अधूरा ओवरब्रिज रोड ट्रैफिक के लिए मुसीबत बना हुआ है। क्रॉसिंग पर ट्रेनों का इतना भारी दबाव है कि शाम को कई घंटे फाटक बंद रहता है। शनिवार को भी शाम करीब साढ़े पांच से पौने आठ बजे तक फाटक बंद रहा जिस वजह से क्रॉसिंग की दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ढाई घंटे बाद बूम उठा तो बाइक और कारों को पहले निकालने की होड़ में हालात और बिगड़ गए। शाम को लगा जाम आधी रात तक नहीं खुल सका। पुलिस जाम खुलवाकर वाहनों को निकालने की मशक्कत करती रही। एसएचओ अश्वनी कुमार ने आधी रात के बाद जाम खुलने की उम्मीद जताई। उधर 16 अगस्त को धंसी बहगुल पुल सड़क का काम शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका। जिस वजह से दिन भर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें