फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे के बाद लगा जाम, देर रात तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हुलासनगरा फाटक पर कम नहीं हो रही जाम की समस्या, लोग झेल रहे परेशानी

फतेहगंज पूर्वी/मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर लगातार जाम लगने से राहगीर बेहद परेशान हैं। सोमवार शाम हाईवे पर हुलासनगरा फाटक से करीब पांच सौ मीटर दूर ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से देर रात तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

हाइवे पर हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग से करीब पांच सौ मीटर दूर ओवरटेक करते समय ट्रक ने एक कार को साइड मार दी। इससे कार ट्रक के बीच में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बरेली के सिविल लाइंस निवासी पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अवधेश कुमार पाल सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। वह लखनऊ से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची 112 डायल ने पुलिस ने अवधेश को इलाज के लिए बरेली भिजवा दिया।
उधर, हादसे के बाद हाईवे पर डिवाइडर की एक तरफ का रोड बंद हो गया, जिसकी वजह से एक साइड से दोनों तरफ के वाहन गुजरने लगे। इस कारण कुछ देर बाद हाईवे पर जाम लग गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वालों की लंबी लाइनें लग गईं। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और जाम में फंसे वाहनों को इधर-उधर कराकर रास्ता साफ कराया। मगर इसी बीच ट्रेन निकलने से फाटक बंद हो गया, जिसकी वजह से जाम लंबा होता चला गया। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर जाम लगता रहा और हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें