फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर ‘जाम लीला’ जारी है

विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। प्रशासन से लेकर शासन तक के दावों के बावजूद लखनऊ हाईवे पर ‘जाम लीला’ जारी है। बुधवार रात तीन बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग पर एक ट्रक ओवर हाइट गेज बैरियर में फंसने से जाम लग गया। पहियों की हवा निकालकर ट्रक को हटाया गया लेकिन जाम पूरे दिन नहीं खुला। कई किलोमीटर तक हजारों वाहन जाम में फंस गए। देर रात तक लोग जाम से निकलने के लिए जूझ रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को मीरानपुर कटरा की तरफ सुबह से शाम तक कई वाहन खराब होने और एक वाहन मीरानपुर कटरा इलाके में हाईवे पर पलट जाने की वजह से जाम लगा रहा था।आधी रात के बाद जाम से कुछ राहत मिल पाई थी लेकिन रात में ही तीन बजे शाहजहांपुर की तरफ से आ रहा एक ओवरलोड ट्रक क्रॉसिंग से आगे बरेली की तरफ ओवर हाइटगेज बैरियर में फंस गया तो हाईवे फिर ब्लॉक हो गया।
ट्रक को पहियों की हवा निकालने के बाद आधे घंटे बाद हटाया जा सका लेकिन तब तक लंबा जाम लग चुका था। सुबह हाईवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ा तो जाम मीरानपुर कटरा तक पहुंच गया। फतेहपूर्वी से बरेली की तरफ भी दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद मीरानपुर कटरा पुलिस हरकत में आई और फतेहगंज पूर्वी की सीमा तक कई जगह फोर्स तैनात कर एक-एक साइड से मीरानपुर कटरा की तरफ से वाहनों को निकलवाया गया।
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने छोटे वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड से डायवर्ट करवाया और मीरानपुर कटरा पुलिस ने खैरपुर चौराहे से होते हुए जैतीपुर की तरफ से बरेली और बदायूं की तरफ जाने वाले वाहनों का निकाला। पूरे दिन वाहन जाम से जूझते रहे। देर रात तक जाम से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें