फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कायस्थ समाज ने किया भगवान चित्रगुप्त का पूजन

विज्ञापन
आंवला। कलम दवात का पूजन करते कायस्थ समाज के लोग-संवाद
विज्ञापन
आंवला। यम द्वितीया पर चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गई। कायस्थ समाज के परिवारों में विधि-विधान से लेखनी पूजन किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा निवासी शिक्षक नवीन सक्सेना के आवास पर कायस्थ समाज के लोग एकत्र हुए। यहां डाॅ. संजय सक्सेना ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजन-अर्चन की। इसकेे बाद सभी ने सामूहिक आरती की। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन से ही कायस्थ समाज के लोग कलम का प्रयोग बंद कर देते हैं और यम द्वितीया के दिन भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज और कलम-दवात की पूजा करने के बाद ही कलम से लिखना प्रारंभ करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूजन करने के उपरांत ही कायस्थ समाज के लोगों ने कलम से लिखना शुरू किया। समाज के लोगों का मानना है कि कलम ही उनका शस्त्र है। पूजन कर मिष्ठान बांटा गया। इसके बाद घरों में भैया दूज का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस अवसर पर अतुल सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, शिवम, निखिल, कमलकांत, प्रवीन, सरीन व शिवम सक्सेना एडवोकेट आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें