फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रिछा-जहानाबाद मार्ग पर कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 रिछा रोड पर कुंडरा कोठी के पास लगा जाम
विज्ञापन
कुंडरा कोठी। रिछा और जहानाबाद मार्ग पर कुंडरा कोठी के पास सड़क पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सड़क किनारे लगने वाली मिठाई और फलों की दुकान के चलते लोगों को भारी दिक्कतें हुईं। सूचना मिलते ही कुंडरा कोठी चौकी की पुलिस पहुंची, जो जाम खुलवाने के लिए दिनभर डटी रही।
विज्ञापन

इस बीच खराब सड़क की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल भी होते रहे। क्षेत्र के लोगों ने लोकनिर्माण विभाग से कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुंडरा कोठी के डाॅ. आरसी गंगवार ने संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें