फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर सुबह से रात तक जाम

विज्ञापन
हुलासनगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हाईवे पर तीन ट्रक खराब होने और बार-बार क्रॉसिंग बंद होने से विकराल हुए हालात
विज्ञापन

दोपहर बाद ट्रक ठीक होने के बाद हटाए गए, फिर रेंगना शुरू हुआ ट्रैफिक

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग से पार पाना दिन प्रति दिन मुश्किल भरा होता जा रहा है। एक तो सड़क पर भीषण गड्ढे और दूसरी तरफ निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड का निर्माण किए जाने की वजह से एक तरफ से ही ट्रैफिक गुजारा जा रहा है। इस बीच बार-बार ट्रेनों को गुजाराने के लिए फाटक बंद होने से जाम लगना आम हो गया है। यहां लगातार पिछले तीन दिन से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात कटरा की तरफ दो ट्रक खराब हो गए, इस वजह से हाईवे पर फिर जाम की गिरफ्त में फंसने लगा, इससे पहले कि दोनों ट्रक ठीक होकर हाईवे से हट पाते बृहस्पतिवार सुबह होते होते फतेहगंज पूर्वी की तरफ निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एक और ट्रक खराब हो गया। सुबह जब हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो जाम और भीषण होता चला गया। मीरानपुर कटरा की तरफ सात किलोमीटर तो फतेहगंज पूर्वी की ओर तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। करीब 11 बजे ट्रक मरम्मत के बाद हाईवे से हटाया गया। इस बीच ट्रेनों को निकालने के लिए बार बार क्रॉसिंग बंद होने की वजह से जाम विकराल रूप लेता चला गया। नतीजतन बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर आधी रात तक हाईवे जाम की गिरफ्त में रहा।

छोटे वाहन डायवर्ट किए तो मिली थोड़ी राहत

जाम में फंसे वाहनों की कतारें जब मीरानपुर कटरा की तरफ सात किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी की ओर तीन किलोमीटर तक लग गई तो पुलिस हरकत में आई। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थाने की पुलिस ने आड़े तिरछे आमने सामने फंसे वाहनों को साइड कराकर वाहनों को एक-एक कर निकालना शुरू किया। इसके साथ ही छोटे वाहन जैतीपुर और कसरक संपर्क मार्ग की तरफ डायवर्ट किए, इसके बाद जाम से थोड़ी राहत मिली और वाहनों ने रेंगना शुरू किया। पुलिस ने आधी रात बाद जाम से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें