19 टैंक और 37 बोरिंग ट्यूबवेल बनेंगे
जल निगम इस योजना के तहत 19 टैंक और 37 बोरिंग ट्यूबवेल बनवाएगा। टैंक 1300, 2550, 2200, 2600, 2500, 2300, 2400, 1800, 1550, 2400, 1300, 1800, 1600, 2350, 2000, 700, 600, 500 और 1300 किलोलीटर क्षमता के होंगे। रोजाना प्रति व्यक्ति के हिसाब से 135 लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी।
पुरानी बंदकर बिछाई जाएंगी नई लाइनें
गंदा पानी आने की शिकायतें रोकने के लिए पुरानी लाइनों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। प्रमुख रूप से पुराने शहर के हजियापुर, सूफी टोला, कुरैश नगर, रबड़ी टोला, कटरा चांद खां, सेमलखेड़ा को शामिल किया गया है।
जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अब कार्य के लिए ई-निविदा निकालकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसी माह से काम शुरू कराने की तैयारी है।