स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी
वह खाने के बाद सोने गए। थोड़ी देर बाद उनके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजे से झांक कर देखे तो वह अचेत पड़े थे। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्रेन हैमरेज बताया। सीटी स्कैन कराने के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रखर ने कहा कि उनके पिता को इससे पहले स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या नहीं थी। अचानक ब्रेन हैमरेज हम सभी की समझ से परे है। मंगलवार को अजय के शव की अंत्येष्टि सिटी श्मशान भूमि पर की गई, जहां डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार और कई शिक्षक मौजूद रहे।