फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News : सियार ने 10 साल की बच्ची पर किया हमला, चेहरे पर हुए गहरे घाव

Sun, 02 Jun 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र में बच्चों के साथ खेत की तरफ जा रही बच्ची पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भीषण गर्मी से जंगली जानवर हमलावर हो रहे हैं। बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव डखोरा के खेतों में ऐसे ही एक सियार ने 10 वर्षीय बच्ची कामिनी पर हमला कर दिया। कामिनी के चाचा खेमकरन ने बताया कि शनिवार देर शाम कामिनी गांव से खेत की तरफ बच्चों के साथ घूमने जा रही थी। रास्ते में सियार ने उस पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


कामिनी के साथ जा रहे बच्चों ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो कामिनी बेहोश पड़ी थी। इसकी जानकारी एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया या। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। उसके चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें