फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता को बच्चे के साथ पीटकर घर से निकाला, पति सहित नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने दहेज के लिए पीटने का आरोप लगाकर पति सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता पारूल उर्फ शकुन्तला निवासी संग्रामपुर थाना शाही ने बताया कि उनकी शादी 24 मई 2021 को थाना कैमरी जिला रामपुर के गांव चेंचा मनौना के भूपेंद्र के साथ हुई थी। ससुराली आए दिन उनसे एक लाख नकद और चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। मना करने पर मारपीट के साथ उन्हें भूखा रखा जाता था। इस बीच वह एक बच्चे की मां बन गई और सोचा शायद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन उसके ससुराल वाले तब भी नहीं माने।
31 मई को उनके पति भूपेंद्र, जेठ पप्पू, देवेन्द्र, हरीश, सास माला देवी, ननद, जेठानी सपना, ममता और पूजा ने कमरे में बंद कर एक लाख रुपये और कार मायके से लाने को कहा। इन्कार करने पर मारपीट कर बच्चे के साथ उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। उन्होंने अपने मायके सूचना दी तो उनके पिता ओमप्रकाश और भाई तेजपाल ससुराल पहुंचकर समझाया लेकिन वह नहीं माने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

आंवला। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से ससुरालियों ने बेघर कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिहुलिया गांव की नाजमा बेगम का आरोप है कि उनकी शादी पांच साल पहले जिला बदायूं के गांव नौली के वाहिद के साथ हुई। शादी में मायके वालों के दिए दहेज से ससुराली असंतुष्ट थे। कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुराली वाहिद के लिए कारोबार करने के लिए मायके वालों से दो लाख रुपये दहेज में लाने की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने सारा जेवर छीनकर करीब छह महीने पहले बच्चों सहित ससुराल से निकाल दिया, तब से वह अपने मायके सिहुलिया गांव में रह रही हैं। पुलिस ने पति वाहिद, सास नैक्सो, जेठ शाहिद, बबलू, देवर जाहिद, जेठानी फराना व रुबीना पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें