पेट्रोलिंग टीमों को लाइन की कमियों की जानकारी देना आसान
बरेली। सुरक्षित और संरक्षित संचालन के लिए इज्जत नगर मंडल को 790 अत्याधुनिक ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर उपलब्ध कराए गए हैं। नए ट्रैकर के सहारे पेट्रोलिंग टीमों का काम आसान हो गया है। पटरियों में किसी तरह की खराबी की जानकारी समय से कंट्रोल रूम को मिलने लगी है।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में सुरक्षित-संरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। रेल लाइनों की नियमित रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग टीमों के लिए आधुनिक जीपीएस ट्रैकर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
आधुनिक ट्रैकर में तीन शॉर्टकट स्विच दिए गए हैं। इनसे समय की जानकारी के साथ संबंधित सुपरवाइजर को कॉल कर त्वरित सूचना देने में सुविधा भी है।
इन ट्रैकर के जरिये ऑन लाइन मॉनिटरिंग से पेट्रोलमैन की रियल टाइम लोकेशन व पेट्रोलिंग गति आदि की सही जानकारी प्राप्त हो रही है। संवाद