बरेली। भारतीय पश ुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर के शल्य चिकित्सा विभाग में रेडियोलॉजी औ अल्ट्रासाउंड के छठे रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन सोमवार को संस्थान निदेशक डॉ. राजकुमार सिंह ने किया। उन्होंने उम्मीद जताई की कोर्स पूरा करके पशुचिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सा के क्षेत्र में और बेहतरी से कार्य कर पाएंगे। इस कोर्स में राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यरत पशु शल्य चिकित्सक प्रशिक्षु के रूप में भाग ले रहे हैं। इस प्रशिक्षण का प्रायोजन राजस्थान सरकार का पशुपालन विभाग कर रहा है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक ने कोर्स से सम्बन्धित कम्पेडियम का विमोचन भी किया। शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं इस पाठ्यक्त्रस्म के निदेशक डॉ. अमरपाल ने कहा कि शल्य चिकित्सक होने के बावजूद सरकार उनकी क्षमता का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। शल्य चिकित्सा विभाग के प्रधान वैज्ञानिक एवं इस कोर्स के सह निदेशक डा. अभिजीत पावडे ने आभार जताया। संचालन शल्य चिकित्सा विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश किंजवडेकर ने किया।