फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई फ्लाईओवर का निर्माण रोका

Tue, 11 Oct 2016 01:20 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर सदन के निकट दीवार निर्माण को लेकर सेंट्रल जेल अधीक्षक ने आईवीआरआई फ्लाईओवर का निर्माण रुकवा दिया है। उन्होंने डीआईजी से अनुमति लेने के बाद निर्माण शुरू करने की बात सेतु निगम से कही है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा में शामिल आईवीआरआई रोड पर वाई शेप में फ्लाईओवर का निर्माण शासन ने स्वीकृत किया है। ये फ्लाईओवर 38.23 करोड़ की लागत से बनना है। इसके लिए राज्य सरकार 1.27 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर चुकी है। नगर निगम ने दो माह पहले आईवीआरआई रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए अतिक्रमण भी हटाया था। फ्लाईओवर निर्माण का डिजाइन भी फाइनल हो चुका है। वाई शेप में बनने वाले फ्लाईओवर को टू लेन नैनीताल रोड, टू लेन बरेली सिटी की ओर निकाला जाएगा। बताया जाता है कि किशोर सदन के बराबर में सेतु निगम दीवार बनाना चाहता है। सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक ने दीवार निर्माण का काम रोक दिया। उन्होंने डीआईजी जेल से अनुमति लेकर काम शुरू कराने की बात कही। अब तक डीआईजी की अनुमति न मिलने के चलते फ्लाईओवर निर्माण का काम फिलहाल रुका है। हालांकि सेतु निगम को काम शुरू कराने के लिए बजट की दूसरी किस्त भी नहीं मिली है। 

नई डिजाइन में ऐसा होगा आईवीआरआई फ्लाईओवर 
फ्लाईओवर निर्माण की लागत- 38.23 करोड़
सेतु निगम खर्च करेगा - 28.85 करोड़
 रेलवे का हिस्सा - 9.38 करोड़
फ्लाईओवर की लंबाई- 
नैनीताल रोड की ओर- 280 मीटर
शहर की ओर - 280 मीटर 
रेलवे क्रासिंग पर - 60 मीटर 
आईवीआरआई रोड की ओर- 300 मीटर 
 
कोड--
हमने फ्लाईओवर निर्माण का काम रोका नहीं है लेकिन इसकी अनुमति हेड क्वार्टर से होती है। उसकी प्रक्रिया चल रही है। हमने इसकी संस्तुति करके आवेदन भेज दिया है- पीएन पांडेय, जेल अधीक्षक सेंट्रल जेल 
विज्ञापन


कोड--
आईवीआरआई फ्लाईओवर का काम कुछ वजहों से रुक गया है। उसे शुरू कराया जा रहा है। शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर के काम थोड़ा आगे पीछे ही शुरू होंगे।  एसके गर्ग, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें