बरेली। आईवीआरआई में विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित सेंटर फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कास्ट) द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्लास का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षु छात्रों को बताया गया कि सोशल ब्लॉक, विभिन्न विषयों की पत्रिकाएं पढ़कर अच्छी अंग्रेजी सीखी जा सकती है। इस दौरान संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. महेश चंद्र, कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र की प्रभारी डॉ. रूपसी तिवारी, डॉ. साधन बाग आदि मौजूद रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में शिक्षा के निजीकरण पर चर्चा
बरेली। महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर आईवीआरआई में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय ‘शिक्षा का निजीकरण, वरदान या अभिशाप’ था। प्रतियोगिता में संस्थान के बीवीएससी, एमवीएससी और पीएचडी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में संस्थान के संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा एवं प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. महेश चंद्र ने कहा विचारों के आदान-प्रदान से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस प्रतियोगिता में डॉ. अतुल प्रताप, डॉ. आनंद, डॉ. रामपाल सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. अखिल राठौर, डॉ. तान्या चौधरी, डॉ. पंकज कुमार साहू, डॉ. फुलवास देवास, डॉ. साक्षी, डॉ. कपिल कुमार आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी धांजे ने किया।