फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई प्रवेश : आवेदन में संस्थान, व्यवसाय बदलने का 12 अगस्त तक मौका

Sat, 08 Aug 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक महत्वपूर्ण सुविधा दी गई है। वे 9 अगस्त से 12 अगस्त तक अपने आवेदन में संस्थान और व्यवसाय के विकल्प बदल या बढ़ा सकते हैं। यह सुविधा राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) पोर्टल www.scvtup.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से जारी है। सीट मैट्रिक्स में यह बदलाव प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) की ओर से किया गया है। कुछ संस्थानों ने पहले से मैप किए गए राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) व्यवसायों की यूनिटों और सीटों को अनमैप कर दिया था। इस कारण एससीवीटी पाठ्यक्रम के तहत संचालित व्यवसायों की सीटों में बढ़ोतरी हुई है। संस्थानों ने व्यवसाय, शिफ्ट और यूनिट में छूटी हुई मैपिंग को पूरा किया है। इस बदलाव के कारण अब एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं हो पाएगा।
अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार संस्थान या व्यवसाय बदलने का अवसर दिया गया है। वे पोर्टल पर उपलब्ध अद्यतन सीट मैट्रिक्स के अनुसार अपने विकल्प चुन सकते हैं। यह कदम आवेदकों को वांछित संस्थान और व्यवसाय में चयन के अधिक अवसर प्रदान करेगा। इसकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर संदेश के माध्यम से भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें