फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो खाद गोदामों में मिलीं अनियमितताएं, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। एसडीएम मल्लिका नैन के निरीक्षण में मंगलवार को रजऊ परसपुर और ककरा खुर्द के खाद गोदामों में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। यह देख एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को गोदाम इंचार्जों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के रजऊ परसपुर और ककरा खुर्द के खाद गोदाम का फरीदपुर एसडीएम मल्लिका नैन ने औचक निरीक्षण किया। इसमें रजऊ परसपुर के खाद गोदाम में रेट लिस्ट व स्टॉक बोर्ड नहीं था। स्टॉक रजिस्टर भी अधूरा था। खाद बिक्री रजिस्टर में किसानों के फोन नंबर एवं हस्ताक्षर भी नहीं थे।
एसडीएम ने गोदाम प्रभारी से एक किसान को पांच से अधिक कट्टे दिए जाने पर पूछताछ की तो गोदाम प्रभारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। वहीं, गोदाम प्रभारी द्वारा संबंधित किसानों की भूमि के संबंध में भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। गोदाम के अंदर बारिश का पानी आ रहा था। खाद के रखरखाव व किसान हित में अन्य व्यवस्थाएं ठीक नहीं थीं।
विज्ञापन

ककरा खुर्द में गोदाम प्रभारी अनुपस्थित थे। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में एसडीएम ने सहायक विकास अधिकारी सहकारिता को संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में स्थापित खाद गोदामों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी कीमत पर खाद की कालाबाजारी न होने पाए। इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है‚ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि दोनों गांवों के समितियों से करीब 26 गांव जुड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार ककरा खुर्द से दोपहर तीन बजे गोदाम इंचार्ज गोदाम बंद कर चले गए। टीम को चेकिंग के दौरान यहां कोई रेट सूची नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें