फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: बरेली में आईपीएस सोनाली मिश्रा ने बताया वर्दी का महत्व, एनसीसी कैडेट्स में भरा जोश

Mon, 25 Aug 2025 07:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट रिठौरा में अमर उजाला की ओर से सोमवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें आईपीएस सोनाली मिश्रा ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्हें वर्दी का महत्व बताया। कहा कि वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं बल्कि सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्दी पहनने का गौरव कुछ ही लोगों को नसीब होता है और यह वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं बल्कि सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह बातें सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बरेली के राजश्री इंस्टीट्यूट रिठौरा में चल रहे आठ यूपी गर्ल्स बटालियन सीएटीसी 104 कैंप में आयोजित पुलिस की पाठशाला में आईपीएस सोनाली मिश्रा, सीओ द्वितीय ने कहीं।

विज्ञापन

आईपीएस सोनाली मिश्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्दी से जुड़ी होती हैं कई जिम्मदारियां 
इस कार्यक्रम में आईपीएस सोनाली मिश्रा ने कैडेट्स को वर्दी के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी की वर्दी पहनने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और इसके साथ कई जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। एक एनसीसी कैडेट से हमेशा ही अनुशासन की उम्मीद की जाती है। उन्होंने इस पुरानी और गलत सोच पर भी प्रकाश डाला कि महिलाएं बड़ी जिम्मेदारियां नहीं उठा सकतीं। उन्होंने कहा कि इस सोच को हमें खुद ही बदलना होगा। 
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में अफसर व एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए
उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि महिला होने के नाते हमारे सामने कुछ चुनौतियां भी आती हैं, लेकिन हमें इनसे डरकर अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें समाज की सोच को बदलना है और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। सोनाली मिश्रा ने कैडेट्स को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। इस प्रेरणादायक संबोधन ने सभी कैडेट्स में उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें