इसी गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के बाद इसका डेमो दिया जा रहा था और उसमें धमाका हो गया। हादसे के बाद कमिश्नर, डीएम ने भी अधिकारियों से नाराजगी दिखाई। इसमें साफतौर पर विभागीय लापरवाही सामने आ रही है।
संविदाकर्मी को अस्पताल देखने पहुंचीं कमिश्नर
वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती संविदा कर्मचारी का हालचाल जाना। डॉक्टरों से बातकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
मुख्य अभियंता ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई
मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने धमाके की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। पीलीभीत के एसई एके मधुकर, बरेली ग्रामीण क्षेत्र के एसई अशोक कुमार चौरसिया और परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता केके राठौर को सदस्य बनाया गया है। इन्हें सात दिन में जांच रिपोर्ट देनी है।