स्थलीय जांच भी करेगी कमेटी
तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की थी। बैठक के बाद सीडीओ ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी से अभिलेख मांगे। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आशीष कुमार ने सोमवार को अभिलेख भेज दिए। अब इन्हीं अभिलेखों के आधार पर छानबीन के लिए जांच कमेटी कुछ प्रकरणों में स्थलीय जांच करेगी।
जांच के बाद जिम्मेदार राजस्व कर्मचारियों व अधिकारियों के नाम खुलेंगे। साथ ही घोटाले से जुड़े राज भी सामने आएंगे। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि निष्पक्षता के साथ जांच होती है तो पूरी हकीकत जनता के सामने आएगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी हो सकेगी।