फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: फतेहगढ़ जेल से लौटे विवेचक, मौलाना तौकीर की ऑनलाइन पेशी आज

Tue, 28 Oct 2025 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली बवाल के मामले में आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मंगलवार को स्थानीय सीजेएम और अन्य कोर्ट में पेशी होनी है। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाएगी।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों के विवेचक फतेहगढ़ जेल में जाकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बयान दर्ज कर चुके हैं। छठे मुकदमे में दो दिन बाद बयान दर्ज होंगे। मंगलवार को मौलाना तौकीर की स्थानीय कोर्ट में ऑनलाइन पेशी कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


26 सितंबर को शहर में हुए बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर रजा की 28 अक्तूबर (आज) को स्थानीय सीजेएम और अन्य कोर्ट में पेशी होनी है। बताया जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाएगी। मौलाना तौकीर फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद है। बवाल के बाद शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज सभी 11 मुकदमों में तौकीर रजा आरोपी है। विवेचक लगातार जेल में उसके बयान दर्ज करने जा रहे हैं।

बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में हुए बवाल के संबंध में कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों के विवेचक तौकीर रजा के बयान दर्ज कर चुके हैं। सोमवार को दो विवेचक वहां से बयान दर्ज कर लौट आए। अब स्टेशन चौकी प्रभारी गौरव अत्री को वहां जाकर मौलाना के बयान दर्ज करने हैं।
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि यह क्रम जारी रहेगा। मंगलवार को ऑनलाइन पेशी के दौरान कोर्ट के निर्देश के आधार पर आगे की कार्रवाई भी जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें