फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुए ने बनाया कर्जदार, सब्जी विक्रेता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली से लौटे सब्जी विक्रेता से जब कर्ज देने वालों ने तकादा किया तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि करगैना गौटिया निवासी 24 वर्षीय विजय सब्जी बेचकर परिवार पालता था।
विज्ञापन

उसे जुआ खेलने की लत लग गई और वह मोटी रकम हार गया। पड़ोसियों ने बताया कि उसने जुआ खेलने के लिए लोगों से रुपये उधार ले रखे थे। लोगों ने उससे रकम वापस मांगी तो साल भर पहले वह दिल्ली चला गया। दो दिन पहले घर आया तो कर्ज देने वालों ने फिर तकादा शुरू कर दिया।
परेशान होकर विजय ने रविवार रात शिव मंगलम कॉलोनी के एक खंडहर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई विनोद साहू ने आरोप लगाया कि कुछ सूदखोर विजय पर लगातार दबाव बनाकर धमकी दे रहे थे। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें