फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिनी बाइपास पर नाली में पड़ा मिला दरोगा के बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर में तैनात दरोगा के बेटे का शव रविवार को मिनी बाइपास पर जीएन सिटी काॅलोनी के पास नाली में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तलाशी के दौरान युवक के पैंट की जेब से आधार कार्ड मिला। इससे शव की शिनाख्त अमन (22) के रूप में हुई। वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास रहते थे। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। उसकी पैंट घुटने तक उतरी हुई थी।
विज्ञापन

इज्जतनगर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अमन शाहजहांपुर जिले में तैनात दरोगा सुनील का पुत्र था। दरोगा की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी साथ रहती हैं, जबकि दूसरी पत्नी यहां रहती हैं। अमन दूसरी पत्नी का बेटा था। दरोगा का दूसरी पत्नी के यहां कम ही आना-जाना होता है। घटना की जानकारी दरोगा को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि अमन नशे का आदी था। जिस नाली में उसका शव मिला है, वह तीन-चार फुट चौड़ी व काफी गहरी है। आशंका जताई जा रही है कि नशे में वह लघुशंका करने बैठा और नाली में गिर पड़ा। इसके बाद उठ नहीं सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें