फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल

Fri, 15 Sep 2023 06:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमोर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हो रहा था। उसमें आयोजकों ने महिला डांसर को बुलाकर ठुमके लगवाए। वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर डांस पार्टी बंद करा दी। 
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम के मंच पर डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मेमोर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में कथा चल रहा थी। इस कार्यक्रम में महिला डांसरों को बुलाया गया। मंच पर ठुमके लगवाए गए। बृहस्पतिवार रात महिलाओं के फूहड़ डांस का एक वीडियो वायरल हुआ तो जानकारी पुलिस तक पहुंची। तब चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने मंच पर खड़े होकर बिना अनुमति के इस तरह का कार्यक्रम कराने को लेकर आयोजकों को जमकर फटकार लगाई और डांस पार्टी बंद करवा दी। बाद में खुराफातियों ने चौकी प्रभारी का वीडियो यह बताकर वायरल कर दिया कि वह अभद्र भाषा में बात और गालीगलौज कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- सलमा को मिली नई जिंदगी: डॉक्टर नितिन ने जटिल ऑपरेशन कर बच्चेदानी से निकाली पांच किलो की गांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा बोले- इतिहास लिख दूंगा 

वीडियो में दरोगा कहते हैं दो मिनट में भीड़ नहीं उठी तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। परमीशन कोई नहीं है। अगर कोई बात बड़ी या घटी तो इतिहास लिख दूंगा। वह डांस कार्यक्रम तुरंत बंद करने के लिए कहते हैं। इस पर आयोजक कुछ कहता है। बाद में गाली गलौज की आवाज सुनाई देती है। 

ऐसे लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह प्रचारित किया कि जन्माष्टमी आयोजन करीब 50 साल पुराना है, जिसे पुलिस ने बंद करा दिया। वहीं गांव के संभ्रांत लोग पुलिस के फैसले को सही बता रहे हैं। लोगों का कहना था कि धार्मिक कार्यक्रम में महिला डांसरों को बुलाना गलत है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें