फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिजली थाने का इंस्पेक्टर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली चोरी निरोधक थाने के प्रभारी अरुण कुमार यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी करप्शन टीम उसे लेकर कोतवाली आई और शून्य अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पूछताछ के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर की हालत बिगड़ गई, हार्टअटैक की स्थिति में उसे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन


भमोरा के आलमपुर जाफराबाद निवासी सुभाष शर्मा ने एंटी करप्शन थाने जाकर शिकायत की कि बिजली चोरी के मुकदमे में राहत देने के लिए उनसे पांच हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। बताया कि बिजली चोरी के मुकदमे में उन्हें व उनके पिता को नामजद किया गया है। उन्हें अग्रिम जमानत करानी है, इसके लिए उन्हें बिजली थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव की संस्तुति चाहिए, उनकी इस मजबूरी का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर उनसे पांच हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।
एंटी करप्शन थाना प्रभारी प्रवीण सान्याल ने कार्रवाई के लिए ट्रैप टीम गठित की। जांच में शिकायत सही पाई गई। मंगलवार दोपहर टीम ने सर्किट हाउस के सामने स्थित बिजली चोरी निरोधक थाने में इंस्पेक्टर अरुण कुमार यादव को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। अरुण के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात जब एंटी करप्शन टीम कोतवाली में अरुण यादव से पूछताछ कर रही थी तो उसकी हालत बिगड़ गई। तब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक जांच में पता लगा कि उसे हार्टअटैक आया है, तब उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। आईसीयू में भर्ती अरुण यादव का इलाज चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

-

इज्जतनगर में बनाया है आलीशान घर

- एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तारी के बाद इंस्पेक्टर अरुण यादव की तलाशी ली, लेकिन कुछ खास नहीं मिला। टीम ने इज्जतनगर के मकान नंबर 26 की भी तलाशी ली। हाथरस के सिकंदराराऊ का मूल निवासी अरुण यादव पहले बरेली पुलिस में भी तैनात रहा है। सूत्र बताते हैं कि पहले भी वह वसूली को लेकर चर्चा में रहा है। उसने काफी समय पहले ही इज्जतनगर में आलीशान घर बना लिया, उसका परिवार यहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें