फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायत से बौखलाए चौकी इंचार्ज, युवक को पटे से पीटा, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Fri, 05 Jan 2024 03:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस के कारनामे थम नहीं रहे। एक चौकी इंचार्ज ने शिकायत करने पर घर में घुसकर पीड़ित की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे चौकी पर लाकर पटे से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के किला थाना क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज ने अपने खिलाफ शिकायत करने पर दो लोगों के घर में घुसकर पिटाई लगा दी। पीड़ित शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे और चौकी इंचार्ज के खिलाफ शिकायत की। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
किला क्षेत्र के चौधरी तलाब निवासी इमरान की मां ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज को इस बारे में पता चला तो वह चार पांच सिपाहियों को लेकर उनके घर में घुस गए और इमरान को जमकर पीटा, फिर उसको पकड़ लिया। आरोप है कि चौकी ले जाकर दरोगा ने इमरान को पटे से पीटा और फोन छीन लिया। दरोगा ने इमरान का शांतिभंग में चालान भी कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला से की अश्लील हरकत 
दूसरे मामले में रानी साहब फाटक निवासी महिला ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर बयान लेने के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। महिला ने दरोगा और सिपाही की शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने कोर्ट की शरण ली थी। 

इसकी भनक लगते ही चौकी इंचार्ज साथी सिपाहियों को लेकर महिला के घर में घुस गए और महिला के साथ मारपीट की। महिला से जबरन समझौतानामा लिखवा लिया। किसी हत्या के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला ने भी एसएसपी से चौकी इंचार्ज की शिकायत की है। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें